फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीफार्मा छात्र हत्याकांड में एएसपी हटे, चार पुलिसकर्मी नपे तो मुख्य आरोपी समेत दो को दबोचा

Wed, 06 Nov 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
आदित्य प्रताप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली में डीफार्मा छात्र आदित्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार अचानक कार्रवाई तेज हो गई। एक ओर जहां लापरवाही बरतने के आरोप में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह का तबादला हो गया। वहीं दो मुख्य आरक्षियों समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन


यही नहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले की विभागीय जांच सीओ डलमऊ आरपी शाही को सौंपी है। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई तो पुलिस भी एक्शन में आई और देर रात हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्कित यादव को धरदबोचा।
माना जा रहा है कि यह यह पूरी कार्रवाई मामले में सीएम की सख्ती के बाद हुई है।

सोमवार को आदित्य के परिवारीजनों ने सीएम योगी से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की थी। आदित्य के पिता प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया था कि कुछ सफेदपोश नेता मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने मामले में सख्त कार्रवाई करने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया था।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी छात्र आदित्य प्रताप सिंह की नौ अक्तूबर को मिल एरिया थाने के रतापुर स्थित सोमू ढाबा में हत्या कर दी गई थी। उसका शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के पास महराजगंज रोड पर मिला था। इस मामले में पुलिस सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव समेत 12 हमलावरों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने उगले राज

माना जा रहा है कि सीएम योगी की सख्ती के चलते अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह का तबादला लखनऊ यूपी 112 में कर दिया गया। कहा जा रहा है कि एएसपी ने मामले में कार्रवाई करने में ढिलाई बरती। वहीं एसपी स्वप्निल ममगई ने सदर कोतवाली की त्रिपुला चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी जगदीश प्रसाद, सिपाही अंकित रजत और मिल एरिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेशचंद्र और सिपाही वीरेंद्र भार्गव को सस्पेंड कर दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने घोर लापरवाही की थी और गंभीर नहीं रहे।

इस हत्या के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने मुख्य आरोपी का ठिकाना बता दिया। कहा जा रहा है कि हत्याकांड को दबाने के मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष साजिश रच रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने के बाद कहां रखा गया है, इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें