फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: महोबा के व्यापारी ने खुद को मारी थी गोली

Fri, 25 Sep 2020 01:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के चर्चित खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी मर्डर मिस्ट्री का एसआईटी ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश और एसआईटी के अध्यक्ष विजय सिंह मीणा 2 बजे महोबा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। सूत्रों का कहना एसआईटी की जांच में  कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे हत्या की पूरी थ्योरी ही बदल गयी है। जांच में सामने आया है कि इंद्रकांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। 
विज्ञापन


एसआईटी ने वह लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है, जिससे इंद्रकांत को गोली लगी थी। पिस्टल की बैलिस्टिक रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर शासन को भेज दी है। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी देने के निर्देश एडीजी प्रयागराज को दिए गए हैं। 

बता दें कि इंद्रकांत त्रिपाठी ने महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत खोरी के गंभीर आरोप लगाए थे और अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। आरोप लगाने के अगले ही दिन रहस्मय परिस्थितियों में इंद्रकांत को गोली लग गयी थी, जिसके बाद उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 5 दिनों बाद इंद्रकांत की मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी महोबा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इंद्रकांत पर हमले के मामले में भी पाटीदार को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें