प्रयागराज और महोबा के बाद अब चंदौली पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली की कथित वसूली की पूरी सूची ट्वीट की है।
उन्होंने दावा किया है कि केवल मुगल सराय कोतवाली से 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली प्रति माह की जा रही है।
ट्वीट की गई सूची में बताया गया है कहां से कितनी वसूली पुलिस के द्वारा की जाती है।
अमिताभ ठाकुर ने इस मामले की जांच की मांग की है। अमर उजाला इस सूची की पुष्टि नहीं करता है।