फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : गौरा को ब्याहने बरात लेकर पहुंचेंगे भोलेबाबा

विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती।
विज्ञापन
लखनऊ। देवाधिदेव महादेव बरात लेकर पार्वती को ब्याहने निकलेंगे। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर में भव्य शिव बरात निकलेगी। कल्याणगिरि मंदिर से शिव बरात निकलेगी जो बालागंज, चौक होते हुए वापस कल्याणगिरि पहुंचेगी। वहीं, मंगलवार को राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में भोले को हल्दी लगाई गई और मेहंदी की रस्म अदा की गई। रात 12 बजे से भस्म आरती की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि सुबह चार बजे बाबा का शृंगार भांग-मेवे से किया जाएगा और भस्म आरती होगी। इसके बाद उज्जैन की तर्ज पर मंदिर में आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से दोपहर एक बजे तक भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे और गंगाजल से अभिषेक होगा। मंदिर के अध्यक्ष विक्रम कपूर और महामंत्री गिरीश चंद्र ने बताया कि शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद पौने सात से महारुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें 11 लीटर दूध और सवा किलो पंचमेवे दही, शक्कर, मक्खन, पनीर आदि से बाबा का अभिषेक होगा। शाम 7:30 बजे से आठ बजे तक बाबा का शृंगार होगा। इसके बाद 151 और 121 दीपों से महाआरती होगी। रात नौ बजकर पांच मिनट पर बाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगेगा।
इधर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात्रि 12 बजे से रुद्राभिषेक शुरू हो गया। पुजारी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बाबा का फूलों से भव्य शृंगार हुआ। बुधवार शाम को भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें