फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाराष्ट्र पुलिस ने दो को पकड़ा, 83 लाख बरामद

Fri, 08 Mar 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ (रायबरेली)। महाराष्ट्र के सातारा जिले की भुईंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात लाखों की चोरी के मामले में भवानीगढ़ गांव स्थित एक घर में दबिश दी। वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 लाख रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने रायबरेली कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

भुईंज थाना के उप निरीक्षक विशाल भंडारे ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे भवानीगढ़ में हसन मोहम्मद के घर पर दबिश देकर हसम मोहम्मद (22) व इश्तियाक अहमद (21) निवासी पड़रिया को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 83 लाख रुपये बरामद किए गए। जब स्थानीय पुलिस को सूचना हुई तो वह मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
उप निरीक्षक विशाल भंडारे ने बताया कि चोरी के एक मामले में आरोपियों के नाम दर्ज हैं। वहीं बरामद बैग में मिले 83 लाख रुपये की गणना क्षेत्रीय शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कराई गई। थानाध्यक्ष शिवगढ़ अरविंद सिंह के अनुसार चोरी का मामला महाराष्ट्र के भुइंज थाने में पंजीकृत था, जिसको लेकर भुइंज थाना जिला सातारा की पुलिस के साथ दोनों आरोपियों को रायबरेली न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें