फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: कई भाषाओं की जानकारी रखने वाले रेलकर्मी करेंगे महाकुंभ में अनाउंसमेंट, इन भाषाओं में होगी घोषणा

Wed, 25 Dec 2024 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mahakumbh 2025: जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग राज्यों से आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई भाषाओं की जानकारी रखने वाले रेलवे कर्मचारी महाकुंभ में अनाउंसमेंट की बागडोर संभालेंगे। मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन समेत शहर में एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर 12 क्षेत्रीय भाषाओं में उद्घोषणा होगी।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने बहुभाषीय उद्घोषणा प्रणाली (मल्टी लैंग्वेज अनाउंसमेंट) को लागू करने के लिए सभी क्षेत्रीय जोनल रेलवे को पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि वह अपने अनुभवी उद्घोषकों को प्रयागराज के लिए रिलीव करें, ताकि महाकुंभ के दौरान वह अपनी क्षेत्रीय भाषा में उद्घोषणा कर सकें।

एनसीआर की तैयारी है कि स्टेशनों पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनाउंसमेंट हो। इसमें गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला, असमिया, उड़िया और पंजाबी भाषा प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान गैर हिंदीवासियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए 12 क्षेत्रीय भाषाओं में अनाउंसमेंट कराने की तैयारी की गई है।

आश्रय स्थल पर रहेगी ठहरने की व्यवस्था
महाकुंभ के दौरान शहर के सभी स्टेशनों पर बनाए गए आश्रय स्थलों पर यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान के अनुसार आश्रय स्थलों पर ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इन स्थलों पर स्पीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आश्रय स्थलों पर अनारक्षित टिकट काउंटर, खानपान स्टॉल, शौचालय, पेयजल आदि की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें