रायबरेली। जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे का हॉर्ट ब्लॉक हो गया था। इसके अलावा बुखार, डायरिया और हॉर्ट से संबंधित 19 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
सोमवार को हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार सुबह जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज निवासी आर्यन (डेढ़ साल) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सक का कहना है कि बच्चे का हार्ट ब्लॉक हो चुका था। अन्य कई समस्याएं भी थीं।
मंगलवार को लल्लन (60), जमुना (70), राकेश (22), संजीव कुमार (42), सीमा (33), राजीव (32) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी ठंड में ठिठुरते मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली। पर्चा व दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ रही।
सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। ठंड की वजह से हार्ट और सांस की समस्या लोगों में बढ़ी है। लोग सावधानी बरतें।
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद