फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: स्थापित होगी भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, जीवन संस्करण पर प्रदर्शित की जाएगी गैलरी

Tue, 12 Nov 2024 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में 51 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही उनके जीवन संस्करण पर गैलरी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी देते परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर यहां संत अपना अपना शिविर लगाएंगे। इसी कड़ी में राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने भी शिविर लगाने की बात कही।
विज्ञापन


परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने बताया कि महाकुंभ में करीब एक लाख स्क्वायर फीट में पंडाल बनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम और कथा का सिलसिला करीब 45 दिनों तक जारी रहेगा। इसका सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि परिषद की एक लाख आठ हजार भगवान परशुराम की प्रतिमाएं भी लोगों में वितरित की जाएंगी। जो देशभर के विभिन्न मंदिरों और घरों में स्थापित की जाएंगी। उद्देश्य है कि हिंदू सनातन धर्म के घरों में अन्य देवी देवताओं के साथ भगवान परशुराम की भी प्रतिमाएं स्थापित हों। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने परिषद की वेबसाइट www.rashtriyaparshuramparishad.com का विमोचन भी किया। बताया कि परिषद के राष्ट्रीय पीठ द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्म स्थान जनापाव इंदौर से जुड़े 56 स्थानों की खोज की गई है। महाकुंभ परिसर में इसकी गैलरी बनाकर प्रदर्शित की जाएगी। ताकि हिंदू सनातन धर्म के लोग भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से जान सकें। बताया कि भगवान परशुराम जी से संबंधित 21 युद्ध भूमि स्थानों पर गैलरी बनाई जाएगी। यह वह स्थान हैं, जहां भगवान परशुराम जी ने आतताइयों का वध करके साधु संतों एवं गरीब पीड़ितों को न्याय दिलाया था। 

इस मौके पर सुधाकर त्रिपाठी पूर्व राज्यमंत्री, बसपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय परशुराम परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रथमेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक विनय शर्मा, अजय भाद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम स्वाभिमान सेना, अनुज शर्मा राष्ट्रीय संयोजक आईटी, चन्द्रदेव शर्मा धर्म प्रकोष्ठ, संजय मिश्र प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद, रूचि शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष परशुराम शक्ति वाहिनी, राघवेन्द्र मिश्र प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें