मैगी नूडल्स में खतरनाक तत्व लेड और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) मिलने के बाद जिला उपभोक्ता फोरम द्वितीय ने स्पेंसर्स के स्टोर में इसकी बिक्री करने पर फटकार लगाई है।
फोरम का कहना है कि मैगी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएं। जांच रिपोर्ट नहीं आने तक मैगी की बिक्री न की जाए।
फोरम का सोमवार को यह फैसला बंगला बाजार निवासी सात वर्षीय श्रेयान गुप्ता की शिकायत पर आया है। श्रेयान ने अपने दादा रामप्रकाश गुप्ता के जरिये पांच जून को जिला उपभोक्ता फोरम में स्पेंसर्स के खिलाफ शिकायत की थी।
श्रेयान को रिटेल कंपनी के राजाजीपुरम स्थित स्टोर में मैगी नूडल्स मिले। उसके दवाब में रामप्रकाश गुप्ता को पैकेट खरीदकर श्रेयान को देने पड़े।