फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर जानलेवा हमले के मामले में मड़ियांव पुलिस की लापरवाही उजागर

Wed, 08 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमले के मामले में मड़ियांव पुलिस की लापरवाही उजागर
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के नौबस्ता पुलिया स्थित दुकान में दाढ़ी बनवाने गए शिवम पर कैंची व उस्तरा से हमले के मामले में मड़ियांव पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मड़ियांव के गायत्री नगर, नौबस्ता पुलिया निवासी शिवम सोनी तीन जनवरी की रात करीब 10 बजे मोहल्ले में ही चंद्रशेखर की दुकान दाढ़ी बनवाने गए थे। वहां चंद्रशेखर और उसके भाई अनमोल शर्मा से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों ने शिवम पर कैंची व उस्तरा से हमला कर दिया। उनके पेट में गंभीर चोट लगी थी। मामले में पहले मड़ियांव पुलिस ने चार जनवरी को मामूली धारा में केस दर्ज किया था। बाद में अधिकारियों की फटकार के बाद हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई। अब आरोपी दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कैंची और उस्तरा मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें