मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। भाजपा की ओर से घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एसपी सिंह बघेल का भी नाम है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि सीएम योगी जल्द ही मध्य प्रदेश से अपने चुनावी दौरे का आगाज करेंगे। मालूम हो कि देश के सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों में सीएम योगी की खास डिमांड रहती है।