फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ, एक समय पर, अपने घर से जाहिर करें जज्बात, कल सुबह साथ गाएं राष्ट्रगान, मिलकर कहें ‘मां तुझे प्रणाम’

Fri, 14 Aug 2020 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल एक कठिन वक्त है। महामारी ने कई चुनौतियां पैदा की हैं। सामाजिक दूरी जरूरत बन गई है। इस दूरी के बीच आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को ‘अमर उजाला’ की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को लखनऊ के गणमान्य लोगों ने सराहा, उन्होंने सभी से एक साथ, एक समय पर अपने घर से राष्ट्रगान की अपील की है। बस एक दिन दूर है आजादी के जश्न का दिन। आइए स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को और खास बनाते हैं और साथ मिलकर, एक ही समय पर गाते हैं राष्ट्रगान। ‘अमर उजाला’ के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विविध आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में 15 अगस्त को ठीक दस बजे 52 सेकंड के लिए सभी को साथ मिलकर राष्ट्रगान करना है। घर पर परिवार के साथ या कार्यालय में सहयोगियों के साथ राष्ट्रगान करने के बाद अपनी फोटो दिए गए वाट्सएप नंबर पर भेजनी है। चुनिंदा फोटो का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे कि राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में ही रहें, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। 
विज्ञापन

2 of 8
महंत देव्यागिरि - फोटो : amar ujala
दूर रहकर एक साथ होने का अहसास कराएं 
कोविड के कारण समारोह नहीं हो सकते हैं। कोई बात नहीं, हम सबके दिल एक दूसरे से जुड़े हैं। भावनाएं साथ हैं। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का हिस्सा बनिए और शहर के लोग अपने-अपने घरों में रहकर सुबह ठीक दस बजे राष्ट्रगान अवश्य करें। - महंत देव्यागिरि, मनकामेश्वर मठ मंदिर
विज्ञापन

3 of 8
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली - फोटो : amar ujala
एकता की मिसाल कायम करें
मुल्क की आजादी में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और एकता के बल पर अंग्रेजों को मुल्क से निकाल बाहर किया था। आज हमारे लिए जरूरी है कि हम मिलकर अपनी आजादी की हिफाजत करें। एकता की मिसाल कायम रखते हुए 15 अगस्त को यौमे आजादी के मौके पर अपने घरों में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाएं। - मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, ईदगाह के इमाम व अध्यक्ष इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया

4 of 8
प्रो आलोक कुमार राय - फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स और शिक्षक घरों से गाएं जन गण मन...
स्वतंत्रता दिवस का उल्लास तो हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन का जश्न हम सब मिलकर मनाएंगे। बस इस बार एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। मेरी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स, शिक्षिकों व आम लोगों से अपील है कि वे सुबह 10 बजे राष्ट्रगान करें। - प्रो. आलोक कुमार राय, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय
 
विज्ञापन

5 of 8
प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : amar ujala
सुरों से जताएं एकता की शक्ति
मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा... ये गीत तो आज भी हर किसी की जुबान पर है। तो चलिए साथ मिलकर सुर मिलाते हैं और 15 अगस्त की सुबह अपने-अपने घर में 52 सेकंड के लिए साथ गाते हैं राष्ट्रगान। विवि के शिक्षिक, स्टूडेंट्स व आम लोग जरूर इस अभियान का हिस्सा बनेगें। - प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू
विज्ञापन

6 of 8
डॉ विपिन पुरी - फोटो : amar ujala
सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए। 15 अगस्त को घर या संस्थान में जहां भी दो या इससे अधिक लोग इकट्ठा हों, मास्क का प्रयोग जरूर करें। कोरोना काल में राष्ट्र व समाज के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अपनाना बेहद जरूरी है। - लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी, कुलपति केजीएमयू
विज्ञापन

7 of 8
डॉ आरके धीमान - फोटो : amar ujala
जश्न का तरीका हो अलग
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों में गजब का उत्साह रहता है। इस साल भी जश्न मनाया जाएगा, लेकिन तरीका अलग अपनाना होगा। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जश्न मनाएं। घर में रहकर झंडारोहण करें। संस्थान में झंडारोहण का जश्न ऑनलाइन मनाया जाएगा। - डॉ. आरके धीमान, निदेशक पीजीआई
 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शपथ लें, फोटो इस नंबर पर भेजें
मां तुझे प्रणाम में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी लें। राष्ट्रगान करने के बाद अपनी फोटो खींच कर दिए गए नंबर 7617595538 पर वाट्सएप करें। ध्यान रहे फैंसी ड्रेस, लेखन व ड्राइंग प्रतियोगिता मे ंप्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 14 अगस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें