लविवि ने सोमवार को आधा दर्जन कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार एमए संस्कृत पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
एमए-एमएससी स्टेटिक्टिक्स पहले सेमेस्टर की नियमित, बैकपेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 21 से 30 अप्रैल तक सुबह 09 से 12 बजे तक होंगी।
एमएससी बायो केमेस्ट्री के पहले सेमेस्टर न्यू कोर्स की परीक्षाएं 21 से 29 अप्रैल के बीच, एमएससी बायो केमेस्ट्री पहले सेमेस्टर के ओल्ड कोर्स के बैकपेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 21 से 29 अप्रैल के बीच दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
एमएससी बायो टेक्नोलॉजी पहले सेमेस्टर न्यू कोर्स की परीक्षाएं 21 से 29 अप्रैल के बीच, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी पहले सेमेस्टर ओल्ड कोर्स का बैकपेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 21 से 29 अप्रैल के बीच दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि आचार्य के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 02 मई के बीच सुबह 09 से 12 बजे तक होंगी। एमए ज्योर्तिविज्ञान के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 अप्रैल तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
लविवि : 23 केंद्रों पर होंगी पीजी परीक्षाएं
पीजी के कला संकाय के विषयों की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी की गई। परीक्षाएं लखनऊ समेत पांच जिलों के 23 केंद्रों पर होंगी। समाजशास्त्र, जर्नलिज्म, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स के लिए सिर्फ लविवि को ही केंद्र बनाया गया है। वहीं, परास्नातक कोर्सों की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। हालांकि, विवि का कहना है कि आर्ट्स के विषय की परीक्षा सिर्फ लविवि में ही है। मुख्य कोर्सों की परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू हो रही है।