लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार 21 से 27 फरवरी तक इंटर हॉस्टल कॉम्पटिशन फेस्ट होगा। चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक वर्ग में सोलो व ग्रुप डांस, सिंगिंग, मुशायरा, स्किट, रंगोली और मिमिक्री शामिल हैं।
साहित्यिक प्रतियोगिताओं में डिबेट, क्विज, जस्ट ए मिनट, पोस्टर मेकिंग, कविता और शायरी होंगी।
खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट (लड़कों के लिए), कबड्डी (लड़कियों के लिए), वॉलीबॉल, रस्साकसी, रिले रेस और ट्रैक इवेंट्स होंगे। प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि फेस्ट में विदेशी छात्र भी हिस्सा लेंगे।