लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम की बुधवार को घोषणा कर दी। 16 विषयों का परिणाम घोषित किया गया है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई रखी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि उपलब्ध सीटों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों का सीट अलॉटमेंट जारी किया जा रहा है। लॉगिन आईडी का प्रयोग कर 14 मई दोपहर 2 बजे से फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि जिन विषयों का परिणाम घोषित किया गया है उनमें प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व, बायोकेमेस्ट्री, बॉटनी, अर्थशास्त्र, भूगोल, होम साइंस, विधि, मैनेजमेंट स्टडीज, गणित, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृति, सांख्यिकी और वेस्टर्न हिस्ट्री शामिल हैं।