परिवहन निगम यानी रोडवेज में अनुबंध के रूप में चलने के लिए लाई गईँ तीन लग्जरी बसों में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें जलकर बसें ढांचे में बदल गईं। ये बसें बंथरा स्थित स्कैनिया के वर्कशॉप के बाहर पार्क की गईं थीं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
निगम प्रबंधन ने मुंबई के एक ऑपरेटर को 32 लग्जरी बसों का संचालन करने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में प्रॉफिट को लेकर दोनों में विवाद हो गया तो यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ऑपरेटर इन बसों को संचालित करने के लिए मुंबई से लेकर सितंबर में लखनऊ आया था तब से यह बसें कानपुर रोड पर खड़ी थी। एक बस की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया घटना की सूचना मिलने पर यातायात अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया है।