फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर तो सरकारी आवास पर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष, तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अपने सरकारी आवास के गेट पर ही धरने पर बैठ गए क्योंकि प्रदर्शन के आह्वान के कारण उनकी सरकारी गाड़ी को नहीं आने दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, सपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ भी हो गई जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
किसान आंदोलन - फोटो : amar ujala
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हो गई।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के छाया चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। इसके अलावा एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में गांधी भवन में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप अपने घर पर ही धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं,गन्ना कार्यालय में किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर में भ्रमण कर रहे है। वहीं, अयोध्या में पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव को नजरबंद कर दिया गया है। सभी के आवास पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में प्रदर्शन के कारण पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इस दौरान सपा और किसान संगठनों को प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस मशक्कत करती रही। शहर में सख्त पहरे के बाद भी एमएलसी आनंद भदौरिया के नेतृत्व में तमाम सपाई पुलिस को चकमा देकर गांधी पार्क पंहुचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
सपाइयों के धरने पर बैठने की खबर से किरकिरी होती देख प्रशासन व पुलिस अमले में  हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स ने पंहुचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। एमएलसी आनंद भदौरिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।

उन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी करने का सब्जबाग दिखाने वाली केंद्र सरकार ने कृषि बिल लागू कर साबित कर दिया कि वह किस कदर छलावा करने में माहिर है। गिरफ्तार सपाइयों को पुलिस लाइन ले जाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें