फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर खराब, कंपनी को दिसंबर तक का मौका, इसके बाद किया जाएगा ब्लैकलिस्ट

Fri, 15 Nov 2019 03:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन
विज्ञापन
 लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर खराब पड़े हैं। पर, दुर्भाग्य की बात यह है कि कंपनी मेंटेनेंस को तैयार नहीं है। ऐसे में दिसम्बर तक की मोहलत दी गई है, जिसके बाद कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। लखनऊ जंक्शन पर दो लगेज स्कैनर लगाए गए थे, जो काफी समय से खराब हैं।
विज्ञापन


इससे सुरक्षा पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। स्कैनरों को लगाने वाले कंपनी मेंटेनेंस को तैयार नहीं है। ऐसे ही जंक्शन पर लगे पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए नए कैमरे लगाने की जरूरत है। वहीं मेटल डोर डिटेक्टर जंक्शन के लिए अभी तक नहीं मिल सके हैं।

चारबाग स्टेशन पर हाल ही में लगेज स्कैनर लगाया गया है, जो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने वाले मार्ग पर लगा दिया गया है, जिससे सिर्फ एक नंबर प्लेटफॉर्म ही कवर हो पा रहा है और अन्य प्लेटफॉर्मों के लिए पैसेंजर बगैर लगेज स्कैन कराए आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 सीसीटीवी और लगेंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर
जंक्शन पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम केअंतर्गत करीब 56 सीसीटीसी कैमरे लगाए गए थे। अधिकारियों की मानें 47 नए अत्याधुनिक सीसीटीवी लगाने की तैयारी है, जिनकी रेंज व क्वालिटी एचडी होगी। इससे पूरा स्टेशन कवर हो सकेगा।

आठ करोड़ का प्रोजेक्ट भी रुका
लखनऊ जंक्शन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आरपीएफ की ओर से आठ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें ड्रोन से निगरानी रखने के साथ ट्रैक के दोनों ओर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व सुरक्षा केअत्याधुनिक उपकरण लगाने की तैयारी थी, पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से संस्तुति न होने से प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है।

‘लखनऊ जंक्शन पर लगेज स्कैनर ठीक करने के लिए कंपनी से कहा गया है। दिसम्बर तक मोहलत दी गई है, इसके बाद उसे ब्लैकलिस्ट करने का प्रॉसेस शुरू कर दिया जाएगा। इसकेअतिरिक्त स्टेशन पर 47 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।’ - अमित कुमार मिश्र, आरपीएफ कमांडेंट, पूर्वोत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें