फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow:आंधी-पानी से पोल-तार टूटे, ट्रांसफार्मर गिरे, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 04 Jun 2025 06:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बुधवार दोपहर आई आंधी और बारिश से कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं। इससे कई इलाकों की बिजली बाधित हो गई है।
विज्ञापन
गोसाईगंज क्षेत्र में गिरे पोल और तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर को आई आंधी एवं बारिश के कारण गोसाईगंज, नगराम, काकोरी सहित बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह बिजली संकट आंधी से पोल-तार टूटने और ट्रांसफार्मर गिरने के कारण उत्पन्न हुआ। हालांकि, बारिश थमने के बाद टूटे पोल-तारों को सही कर बिजली आपूर्ति को सामान्य करने की कार्रवाई शुरु हुई।

विज्ञापन


आंधी के कारण गोसाईगंज उपकेंद्र के तहत पहाड़पुर और मोहम्मदपुर गढ़ी की ओवर हेड लाइन पर पेड़ गिरने के कारण तार व पोल टूट कर अस्त-व्यस्त हो गए। कई जगहों पर ओवर हेड लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण उनके पोल झुक गए। दरअसल, पेड़ के बोझ से पोल व तार तो नहीं टूटे मगर व तिरछे हो गए।

काकोरी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया जिसके कारण हरदोई रोड और काकोरी कस्बे एवं आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दुबग्गा उपकेंद्र के तहत दहशरी बाग फीडर में फॉल्ट आने के कारण दोपहर से बिजली बंद चल रही है।
विज्ञापन


इसी प्रकार नौबस्ता, भोला का पूर्वा, मटेरा, बड़ेहा, भादुवा, जवाहर सिंह का पूर्वा, ढ़ोडे का पूर्वा, अर्जनी खेड़ा, सुबंश खेड़ा,बहरौली, गुमवा खेड़ा, नेहरूनगर, शहजादे पुर, मखदूम नगर, रसूलपुर आशिक अली, मोदीनगर और नगराम रोड गंगागंजगांव की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें