श्रावस्ती जिले के नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर सात रूपननगर में सभासद पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 1229 मतदाताओं में से 705 लोगों ने वोट डाले।
शुक्रवार को हुई मतगणना में दो प्रत्याशियों को समान मत मिले। इसमें बसपा प्रत्याशी रामकली को 111 तथा भाजपा प्रत्याशी रुचि देवी को भी 111 मत मिले।
इस पर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम भिनगा ने प्रत्याशियों से पर्ची डलवाकर दोनों के बीच हार जीत का फैसला किया। एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी रामकली की पर्ची निकलने पर उन्हें विजेता घोषित किया।