फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की शरिया, आरुष और त्रिआक्ष ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय सातवीं यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से आए 600 से अधिक खिलाड़ी ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन डीपीएस जानकीपुरम की शरिया खान और आरुष मिश्रा ने 12 से 15 आयुवर्ग की 1000 मीटर स्पर्धा में क्रमश: बालिका और बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विग्योर हाईस्कूल के त्रिआक्ष सिंह ने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चार से छह वर्ष आयु वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में शान्वी ने कांस्य पदक जीता, जबकि विग्योर हाईस्कूल के तन्मय यादव ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। समापन पर यूपी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप भटनागर ने विजेता स्केटर्स को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। इस दौरान कोच नीरज श्रीवास्तव, आदित्य बाजपेई, गौरव साहनी, नरेश भदौरिया, देव और कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें