जिला फुटबॉल लीग के तहत हुए मुकाबले में भिड़तीं एलडीए ए (हरी) और मिलानी क्लब (लाल) की टीमें।
लखनऊ। बिग ब्ल्यू ने अलीगंज वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। एक अन्य मुकाबले में मिलानी क्लब और एलडीए ए के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में रविवार का पहला मुकाबला बिग ब्ल्यू और अलीगंज वॉरियर्स के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 18वें मिनट में अलीगंज वॉरियर्स को पहला गोल करने में सफलता मिली। यह गोल रजा ने साथी खिलाड़ी के पास पर किया। दस मिनट के बाद पवन कुमार नेे मैदानी गोल की बदौलत बिग ब्ल्यू को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
मध्यांतर से ठीक पहले बिग ब्ल्यू के विक्रम ने अलीगंज वॉरियर्स की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार मैदानी गोल किया। दूसरे हाफ में अलीगंज वॉरियर्स ने वापसी के लगातार कई मूव बनाए, लेकिन टीम की अग्रिम पंक्ति बिग ब्ल्यू की सजग रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी और मुकाबला 1-2 से गंवा बैठी।
दिन के दूसरे मुकाबले में मिलानी क्लब का सामना एलडीए ए से हुआ। यह मुकाबला भी बेहद कड़ा रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफलता नहीं हासिल कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच गोल के लिए जोर आजमाइश चलती रही लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।