फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में 24 घंटे के अंदर 3.1 डिग्री चढ़ा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
रविवार को दिन में ​खिली धूप के बीच इमामबाड़ा टहलते पर्यटक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दो दिन के बाद धीरे-धीरे इसमें कमी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस बार के ठंड के सीजन में राजधानी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान था। रविवार को यह 3.1 डिग्री की उछाल के साथ 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोनों पश्चिमी विक्षोभ का असर दो-तीन दिन में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सर्द हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन में पछुआ हवा प्रभाव में रहेगी। शाम में भी हल्की धुंध और कोहरे का असर रहेगा।

रविवार को दिन में खिली धूप के बीच इमामबाड़ा टहलते पर्यटक। - फोटो : संवाद

रविवार को दिन में खिली धूप के बीच इमामबाड़ा टहलते पर्यटक। - फोटो : संवाद

रविवार को दिन में खिली धूप के बीच इमामबाड़ा टहलते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें