फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Zoo: चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण चिम्पॉजी जैसन का निधन, मादा चिम्पॉजी को बिछड़ने का गम

Wed, 20 Jul 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ चिड़िया घर में बीते 15 साल से रह रहे चिंपैंजी जेमसन की गंभीर बीमारी से बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण रहा चिम्पॉजी जैसन का बीते मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह मंगलवार सुबह  से वह कुछ खा-पी नहीं रहा था। वह असहाय होकर बाड़े में लेट गया था। इस सूचना पर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इस संबंध में आईवीआरआईए बरेली के विशेषज्ञों से बातचीत कर इलाज किया गया। मगर, जैसन की गंभीर स्थिति को देखते हुए विषेशज्ञों को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान बुलाया गया। बरेली से चिकित्सकों के आने से पहले मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे बाड़े में ही उपचार के दौरान ही जैसन का निधन हो गया। बुधवार को सुबह पशु चिकित्सकों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। जिसमें उसकी मृत्यु का कारण  अधिक आयु के साथ शरीर के विभिन्न अंगो ंमें असामान्य क्षति पाई गई। जाँच रिपोर्ट के लिए अंगों को आईवीआरआईए इज्जतनगर बरेली भेजा गया है।

विज्ञापन


मैसूर जू से आए थे जैसन
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक वीके मिश्र के मुताबिक नर चिम्पांजी जैसन लगभग 20 वर्ष की उम्र में वर्ष 2007 में मैसूर चिड़ियाघर से संगिनी मादा चिम्पांजी निकिथा के साथ लखनऊ प्राणि उद्यान लाए गये थे। चिम्पांजियों के एक्सचेंज में लखनऊ प्राणि उद्यान से एक मादा जिराफ  ष्खुशी,  एक नर जेब्रा व एक जोड़ा सारस दिये गये थे। प्राणि उद्यान के अधिकारी व कर्मचारियों ने जैसन चिम्पांजी के अचानक चले जाने से बहुत दुखी हो गये। सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने जैसन को आखिरी विदाई दी। वहीं मादा चिम्पांजी निकिथा भी अपनी अधिक आयु में अपने साथी के बिछड़ जाने से गुमसुम रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें