फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar : गला रेत कर निजी बस चालक की हत्या, खेत के विवाद में ग्रामीण को मार डाला

Wed, 20 Jul 2022 07:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले में बीते 24 घंटे में हत्या की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। हंसवर थाना क्षेत्र में जहां निजी बस चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई वहीं बेवाना थाना क्षेत्र में मेड़ के विवाद को लेकर पीट-पीटकर ग्रामीणों को मार डाला गया।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए थाना क्षेत्र पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसखारी (अंबेडकरनगर) में हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागी निवासी युवक की घर से बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से करीब चार किलोमीटर दूर हरसम्हार बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही हरसम्हार बाग में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ टांडा के अलावा हंसवर व बसखारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


हरसम्हार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने देखा कि बाग में एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गया। सूचना हंसवर पुलिस टीम को दी गई। सीओ संतोष कुमार के अलावा एसओ हंसवर व बसखारी थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागी निवासी संदीप यादव (25) पुत्र रामसूरत के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां से पुलिस को बीयर व शराब की खाली बोतल आदि मिली है। बताया जाता है कि मृतक निजी बस चालक था। उधर मृतक की मां का कहना है कि गांव निवासी एक युवक संदीप को मंगलवार शाम घर से बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया। इसके बाद संदीप घर नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि उसी युवक ने उसके बेटे की हत्या कर दी। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। हंसवर पुलिस को सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, निजी बस चालक की हत्या की जानकारी होने पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर छानबीन के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए घटना का खुलासा करेगी।

मेड़ बांधने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या
अंबेडकरनगर में बेवाना थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में किसान की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पीड़ित परिजन ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार गांव निवासी किराइलाल (45) मंगलवार देर शाम खेत में मेड़ बांध रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच गांव के ही नंदलाल व अन्य वहां पहुंच गए। आरोप के अनुसार लाठी-डंडों से लैस लोगों ने अधेड़ से अभद्रता शुरू कर दी। वे मेड़ बांधने का विरोध कर रहे थे। किराईलाल ने जब अभद्रता किए जाने का विरोध किया तो विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। अधेड़ खुद को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन विपक्षियों के हाथ नहीं रुके।

इस बीच चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच मारपीट में अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेवाना पुुलिस के अनुसार मिली तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें