बब्बर शेर की प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को जल्द ही एक बब्बर शेर मिल सकता है। श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क तिरुपति से वन्यजीव एक्सचेंज के लिए एनओसी मिल गई है। अब बस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वन्यजीव एक्सचेंज के तहत हमें वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क की एनओसी मिल गई है। वहां से हमें बब्बर शेर मिलेगा। इसके बदले में यहां से टाइगर या कौन सा वन्यजीव दिया जाएगा, अभी यह तय नहीं हुआ है। वन्यजीव के एक्सचेंज के लिए जरूरी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली की मंजूरी के लिए कार्यवाही की जा रही है।
वहां से हरी झंडी मिलते ही तिरुपति से बब्बर शेर को लाया जाएगा। गौरतलब है कि बुजुर्ग हो चले बब्बर शेर पृथ्वी की पिछले दिनों मौत हो गई। 2015 में उसे छत्तीसगढ़ के विलासपुर प्राणि उद्यान से लाया गया था। उसकी संगिनी करीब 17 साल की वसुंधरा भी अब बुजुर्ग हो चली है। जू में फिलहाल वसुंधरा और 2016 में जन्मीं उसकी दो मादा शावक हैं।