फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या बताकर चोरी-छिपे अंतिम संस्कार की कर ली तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के खानपुर गांव में सुनीता देवी (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

खानपुर गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी सुनीता का शव शुक्रवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा जेपी सिंह के मुताबिक परिवारीजनों से पूछताछ में पता चला कि रात को सुनीता कमरे में सो रही थी। पति अनिल बाहर सो रहा था। सुबह महिला कमरे में मृत मिली। पुलिस ने आशंका पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टर्माटम टीम के मुताबिक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। गला दुपट्टे या किसी रस्सी से कसा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुनीता के ससुराल वाले पुलिस को सूचना दिए बिना चोरी से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश में थे। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो सुनीता के गले में नीले रंग का गहरा निशान था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें