फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में मिले दोनों के शव

Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट स्थित गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों हरदोई के रहने वाले थे। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फंदे से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: यूपी में 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार, जानें- कैसा रहेगा तापमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पहले से टीईटी-सीटेट उत्तीर्ण शिक्षकों को विशेष टीईटी देना अनिवार्य नहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कमरे में अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुरब, हरपालपुर, हरदोई और नरगिस (19) पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई 23 अगस्त से ठहरे हुए थे। दोनों के शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें