फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल सर्दी से राहत पर फिर लौटेगी गलन भरी ठंड

Mon, 16 Jan 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौसम का म‌िजाज सुधरा तो पार्कों में बढ़ी चहल-पहल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठंड का सितम रविवार को कुछ कम हुआ, लेकिन आने वाले दो-तीन दिनों में गलन फिर से बढ़ेगी।  पारा दो डिग्री तक चढ़ा और धूप खिली तो राजधानी के लोगों ने राहत की सांस ली। बीते तीन दिनों से जीरो से 1.6 डिग्री के बीच घूम रहा दिन का न्यूनतम पारा रविवार सुबह 4 डिगी सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। 
विज्ञापन


न्यूनतम पारे के साथ दोपहर की खिली धूप ने लोगों को गलन भरी ठंड से राहत दी है। दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारे ने पिछले 24 घंटों में दो डिग्री से ज्यादा की छलंग लगाई। 

सुबह 10 बजे के बाद से गुनगुनी धूप निकली हुई थी। दोपहर में तेवर और तीखे हुए तो लोगों ने छतों पर जाकर धूप का आनंद उठाया। हालांकि ठंडी हवा के झोंके सिहारते रहे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी गिरेगा पारा

ख‌िली धूप तो म‌िली राहत - फोटो : amar ujala
खिली धूप के चलते अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। ये 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रात होते ही ठिठुरन बढ़ गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि गलन भरी ठंड के बीच अगले कुछ दिनों तक पारे के यही तेवर जारी रहेंगे। पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के दौर रुक-रुक कर चल रहे हैं। 

ऐसे में वहां से टकराकर आती जोरदार पछुआ हवा आने वाले दिनों में गलन भरी ठंड बढ़ाती रहेगी। राजधानी समेत आसपास के कुछइलाकों में कोल्ड डे कंडीशन जारी रहने से गलन भरी ठंड सताएगी। न्यूनतम पारा 4-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। दो तीन दिनों बाद गलन भरी ठंड फिर से तेवर दिखा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें