फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एफएसडीए ऑफिस में टपका पानी, अलमारी के ऊपर रखी फाइलें फाइलें भीगीं

Sat, 09 Aug 2025 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फाइलों के भीगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो अफसरों ने फाइलें हटाने के निर्देश दिए। पानी से सभी रिकॉर्ड गीले हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस बिल्डिंग में खुले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में छत से पानी टपकने लगा। इससे अलमारी के ऊपर रखी फाइलें भीग गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो अफसरों ने तत्काल फाइलों को वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रेडक्रॉस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना है, जबकि पहले तल पर सीएमओ ऑफिस का स्टोर रूम और दूसरे तल पर ओटी है। तीसरे तल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का कार्यालय है। यहीं से दवा की दुकानों का लाइसेंस जारी होता है, जिनके रिकॉर्ड के अलावा दुकानों के निरीक्षण समेत अन्य कार्रवाई का भी रिकार्ड रहता है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश का पानी छत से टपक रहा है। पानी से सभी रिकॉर्ड गीले हो गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या का कहना है कि पानी टपक रहा है तो फाइलें सुरक्षित जगह रखी जाएंगी।

सीएमओ ऑफिस के दूसरे तल पर भरा पानी : सीएमओ ऑफिस के दूसरे तल पर भी शुक्रवार को पानी टपकने लगा। दूसरे तल के आयुष्मान, नर्सिंग होम पंजीकरण की छत भी टपक रही थी। बारिश का पानी दूसरे तल पर फैल गया। इसे रोकने के लिए जगह-जगह पर बाल्टी रखी गई।
विज्ञापन


नगर निगम की लाइब्रेरी टपकी : बारिश से
जानकीपुरम विस्तार, आशियाना, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। तेलीबाग, फैजुल्लागंज सहित उन कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जहां सड़कें नहीं बनी हैं। नगर निगम मुख्यालय में लाइब्रेरी की छत से भी खूब पानी टपका। इससे वहां किताबें और फर्नीचर भीग गए।

कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में टपक रहा पानी : गोमतीनगर विस्तार स्थित कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में पानी टपकने से एक आवंटी दस दिनों से परेशान है। आठवें तल पर रहने वाली महिला ने बताया कि पानी टपकने की शिकायत आरडब्ल्यूए से की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बारिश में दीवारों से पानी घर में आ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें