फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैट में छूट का बाजारों में प्रचार करेगा लखनऊ व्यापार मंडल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद व्यापारी और राज्य कर अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। वैट के 10 लाख रुपये तक के मूल बकाये वाले मामलों में निर्धारित शर्तों के तहत ब्याज और अर्थदंड में पूरी छूट मिल सकती है। पात्र व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लखनऊ व्यापार मंडल बाजारों में प्रचार करेगा। शुक्रवार को लाटूश रोड स्थित कार्यालय में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारियों को योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त राज्य कर सरबजीत ने बताया कि योजना के तहत 15 जनवरी 2027 तक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। उपायुक्त राखी सिंह ने बताया कि जिन व्यापारियों ने बकाये की कुछ राशि जमा कर दी है, वे भी पात्रता के अनुसार शेष बकाये पर छूट का लाभ ले सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि ऐसी योजनाएं समय रहते लागू होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल योजना का सर्कुलर सभी बाजारों में प्रसारित करेगा, जिससे पात्र व्यापारियों को समय पर जानकारी मिल सके। बैठक में संयुक्त आयुक्त उदय प्रताप सिंह, अनिल हरित, उपायुक्त प्रमोद विश्वकर्मा, अनिल कुमार सहित विभागीय अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें