लखनऊ। राजधानी में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें इंदिरानगर के पांच, चंदरनगर के चार, अलीगंज के दो और रेडक्रॉस क्षेत्र के दो मरीज हैं। फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हनुमंतनगर और गाजीपुर बलराम के 70 घरों में सर्वेक्षण कर दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट दिए। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा ने आशा और एएनएम की टीम के साथ जायजा लिया। गाजीपुर बलराम में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 23 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।