फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय का विधि संकाय देश के शीर्ष 13 विधि संस्थानों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय  के विधि संकाय को देश के शीर्ष 13 सरकारी विधि संस्थानों में 11वां स्थान हासिल हुआ है।  यह  रैंकिंग को देशभर के शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता, शिक्षण पद्धति, अनुसंधान कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर  और समग्र प्रतिष्ठा जैसे मानकों के आधार पर तय की गई है।
विज्ञापन

आउटलुक आईकेयर की ओर से जारी  साल 2025 के 13 शीर्ष सरकारी विधि संस्थानों में 11वां स्थान मिलने पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है । यह रैंकिंग हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों के अथक मेहनत का परिणाम है। विधि संकाय के हेड  प्रो. बी डी सिंह ने कहा कि हमने पाठ्यक्रम में नवाचार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और शोध को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस रैंकिंग से हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें