फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: खड़ी फसल जोताई के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, 11 घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 15 Jul 2025 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी जिले के कचनाव गांव में खड़ी फसल की जोताई के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में 11 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
भिड़ंत में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचनाव गांव के पूरे रिसाल मजरे में मंगलवार सुबह खड़ी फसल जोतने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। विवाद में दोनों ओर से कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूरे रिसाल निवासी रामदुबेर और भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थोरी गांव निवासी रमेश के बीच खेत की भूमि को लेकर पूर्व से विवाद है। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने विवादित जमीन का सीमांकन कराया था, जिसके बाद रामदुबेर ने उसमें धान की रोपाई की थी।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रमेश के पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे और खड़ी फसल की जोताई शुरू कर दी। सूचना पर रामदुबेर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। घटना में रामदुबेर पक्ष के रामधनी, दान बहादुर, रामवती, बाबादेई, आदित्य, रामा व बाबा दीन घायल हुए। वहीं, रमेश पक्ष के रमेश कुमार, गया प्रसाद, प्रेमा देवी, जितेंद्र कुमार और राहुल को भी चोटें आईं। सभी को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां से रामधनी और रामा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छह और पांच नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें