फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणितीय सोसाइटी के सम्मेलन में मेजबानी करेगा लखनऊ विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित विभाग को भारतीय गणितीय सोसायटी (आईएमएस) के 91वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी के लिए चुना गया है। यह घोषणा आईएमएस के महासचिव डॉ. एमएम शिकारे ने पुणे के एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में आयोजित परिषद की बैठक के बाद की है।
विज्ञापन

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दिसंबर 2025 में होगा, जहां लविवि में गणित विभाग के प्रमुख प्रो. विवेक सहाय आयोजन सचिक के रूप में काम करेंगे। विवरण को अंतिम रूप देने के लिए अकादमिक योजना समिति (एपीसी) की बैठक मई, जून में होगी। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि यह आयोजन दुनिया भर के प्रतिष्ठित गणितज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक साथ लाएगा, सहयोग को बढ़ावा देगा और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।


आईएमएस में 6,500 शोधकर्ता

भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी वैज्ञानिक सोसायटी में से एक आईएमएस में 6,500 से अधिक विद्वान और शोधकर्ता सदस्य हैं। इसके वार्षिक सम्मेलन गणित के क्षेत्र में चर्चा और प्रगति के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें