फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा प्रदर्शन, धरने पर बैठे छात्र

Mon, 16 Mar 2020 07:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक बार फिर से छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। परिसर में सरस्वती प्रतिमा पर धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि काफी संख्या में विद्यार्थियों को शून्य और एक नंबर मिला है। काफी विद्यार्थियों को गैरहाजिर दिखाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि शिकायत पर जांच की गई है और अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

विज्ञापन


धरने पर बैठे अवनीश यादव का कहना है कि विवि में इस तरह की गड़बड़ियां बराबर हो रही हैं। शिकायत करने पर विद्यार्थियों को आरटीआई में कॉपी देखने को कहा जाता है। इसके लिए उन्हें 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। चार कॉपी देखने पर उसे 1200 रुपये देने होंगे।

यह काफी महंगा पड़ रहा है। इसलिए विवि को इसका निस्तारण बिना फीस के ही करना चाहिए। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आए उसे सजा मिलनी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक ने सभी को पूर्व में दी गई ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर डाला जाएंगे आर्डिनेंस

प्रदर्शन के दौरान काफी विद्यार्थियों का आरोप लगाया कि उन्हें यह नहीं पता कि पाठ्यक्रम पर कितने नंबर पाने पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा से संबंधित आर्डिनेंस वेबसाइट डालने का आश्वासन दिया।

मामले पर लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि विद्यार्थियों की शिकायत पर अब तक 500 मामलों की जांच की जा चुकी है। उनमें कोई गडबड़ी नही मिली है। एक ईमेल भी जारी की गई है। विद्यार्थी इस पर शिकायत भेज सकते हैं। उसकी जांच की जाएगी। परीक्षा से संबंधित आर्डिनेंस विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं जिससे कि उन्हें कोई समस्या न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें