लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा में लहराया परचम
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के होनहार छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा में एक बार फिर से परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के 22 विषयों की नेट परीक्षा में 58 छात्रों ने जेआरएफ, 122 छात्रों ने नेट और 180 ने पीएचडी योग्यता की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
लविवि के काॅमर्स की छात्रा वैष्णवी शुक्ला ने नेट की परीक्षा में देश में दूसरी रैंक हासिल की है। काॅमर्स की ही छात्रा अंकिता सिंह को ऑल इंडिया 34वीं रैंक हासिल हुई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के इकनाॅमिक्स विभाग से सर्वाधिक 11 छात्रों को जेआरफ में सफलता मिली है। काॅमर्स में सात, एजुकेशन में छह, समाजशास्त्र में पांच और हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विषय में पांच छात्रों को जेआरएफ में कामयाबी मिली। नेट की पात्रता परीक्षा में एजुकेशन, काॅमर्स और समाजशास्त्र विषय के क्रमश: 29, 23 और 16 छात्रों ने बाजी मारी।