लविवि ने शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में बांटे जाने वाले मेडल्स की अस्थाई सूची शुक्रवार को जारी कर दी। एक बार फिर बेटियों ने सर्वाधिक मेडल अपने नाम किए। इनमें एमएससी गणित की छात्रा आयुषी कपूर सर्वाधिक 12 मेडल्स के साथ सूची में पहले स्थान पर है। खास बात है कि जिन 96 छात्रों के नामों की लिस्ट जारी की है, उनमें 74 लड़कियां है।
विज्ञापन
इन्होंने 77 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा टॉप-5 में शामिल 12 छात्रों में 10 बेटियां हैं। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को आयोजित किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा के मुताबिक मेडल सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी कर दी गई है।
सूची में शामिल नामों को लेकर जिस किसी छात्र को आपत्ति है, वह 21 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से दर्ज करा सकता है। दीक्षांत समारोह में कुल 189 मेडल दिए जाएंगे। लविवि ने अभी 179 मेडल की ही सूची जारी की है। बाकी 10 मेडल्स की लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सर्वाधिक मेडल पाने वालों में एलएलबी स्टूडेंट आशा तिवारी दूसरे स्थान पर है। आशा ने नौ मेडल अपने नाम किए हैं। चार छात्राएं ऐसी हैं, जिन्होंने 6-6 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें एमए इतिहास की गुलशन जहां, एमएससी रसायन की प्राशना मिश्रा, एमकॉम की मेधा वलेचा और एमए राजनीतिक विज्ञान की अंकिता शामिल हैं।
सर्वाधिक मेडल पाने वालों में एलएलबी स्टूडेंट आशा तिवारी दूसरे स्थान पर है। आशा ने नौ मेडल अपने नाम किए हैं। चार छात्राएं ऐसी हैं, जिन्होंने 6-6 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें एमए इतिहास की गुलशन जहां, एमएससी रसायन की प्राशना मिश्रा, एमकॉम की मेधा वलेचा और एमए राजनीतिक विज्ञान की अंकिता शामिल हैं।
दीक्षांत समारोह में कुल 189 मेडल दिए जाएंगे। इनमें से 179 मेडल की प्रस्तावित सूची जारी की गई। पिरी मेमोरियल गोल्ड मेडल, राजा शंकर सहाय ऑफ मौरवां गोल्ड मेडल, गोपाल दास मेमोरियल गोल्ड मेडल, सरदार बहादुर मेजर जीसी दीक्षित मेमोरियल गोल्ड मेडल, दी सिल्वर जुुबली गोल्ड मेडल, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर सिल्वर मेडल और डॉ. चक्रवर्ती गोल्ड मेडल की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रो. एके शर्मा ने बताया कि इन मेडलों के लिए 25 नवंबर के बाद साक्षात्कार किया जाएगा। 27 नवंबर तक मेडल की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।