फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर

Sat, 14 Jun 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को अपना शैक्षिक कैलेंडर जारी किया। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने कुलपति के आदेश के अनुमोदन के बाद इसका पत्र जारी कर दिया। शैक्षिक कैलेंडर 2025-26 विवि को 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी। 26 जुलाई से नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षाएं शुरू होंगी। 1 नवंबर तक छात्रों का शिक्षण कार्य समाप्त हो जाएगा और 11 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं करानी होंगी। 21 दिसंबर से 5 जनवरी के बीत शीतकालीन अवकाश घोषित होगा। 5 जनवरी से सम सेमेस्टर की शुरूआत होगी। जो 15 जून तक चलेगा इसमें परीक्षाएं एवं उनके परिणाम घोषित करना शामिल होगा। शैक्षिक कैलेंडर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



क्रिश्चियन कॉलेज में 30 जून तक आवेदन
लखनऊ। लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज ने स्नातक और परास्नातक में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 30 जून तक फॉर्म भर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. नवीन सैमुअल ने बताया कि 7 व 8 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। 9,10 और 11 जुलाई को काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें