फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, इलाहाबाद के अभिषेक बने टॉपर

Fri, 27 Apr 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रिजल्ट जारी करते कुलपति एसपी सिंह
विज्ञापन

प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-बीएड) का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इलाहाबाद के अभिषेक कुमार अवस्थी ने परीक्षा में टॉप किया।

विज्ञापन


आगरा की जिम्मी सौरभ दूसरे व गोरखपुर के सत्येंद्र कुमार मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में राजधानी का एक भी विद्यार्थी जगह नहीं बना सका। काउंसलिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी। 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह व समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार रिकार्ड समय (मात्र 13 दिन) में परिणाम घोषित किया गया है। वो भी निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 2,33,913 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 2,10,415 परीक्षा में बैठे। 10 विद्यार्थी नकल में पकड़े गए। कुल 2,09,241 विद्यार्थी प्रवेश के लिए अर्ह घोषित किए गए। 1174 परीक्षार्थी योग्य नहीं पाए गए।

गत वर्ष 1.94 लाख बीएड सीट थीं। इस बार कॉलेजों से सीटों की जानकारी मांगी गई है। परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपने लॉगिन पासवर्ड से परिणाम देख सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ-साथ इसकी आंसर की भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। हर सही उत्तर पर 2 नंबर दिए गए हैं और हर गलत पर 2/3 नंबर काटे गए हैं। परीक्षार्थी ओएमआर सीट से इसे मिलाकर एक सप्ताह में अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन

प्रो. खरे ने बताया कि इस बार काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थी को किसी केंद्र पर नहीं जाना होगा। इसका विस्तृत 10 मई तक जारी होगा। अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कर लिए गए हैं।

28 हजार के आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी थी, इन्हें एसएमएस से सूचित कर दिया गया है। 7 मई तक वे अपने डाक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करके काउंसलिंग फीस जमा करेंगे और अपनी च्वाइस भरेंगे।

अगर उन्हें कॉलेज नहीं मिलता तो पैसा उनके खाते में रिफंड हो जाएगा। 10 चरणों में काउंसलिंग होगी। जून अंत में पूल काउंसलिंग होगी। जुलाई पहले सप्ताह में डायरेक्ट एडमिशन होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें