फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को जारी होगी जेईई मेंस की Answer Key, इस तारीख तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Mon, 23 Apr 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
answer key
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन की ‘आंसर की’ मंगलवार को जारी होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस उत्तर कुंजी में अगर किसी प्रश्न के जवाब से संतुष्ट नहीं होंगे, वे आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन


आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित धनराशि का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही निकली तो पैसा वापस मिल जाएगा। अगर अभ्यर्थी का दावा गलत निकला तो कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा।

जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा से शीर्ष 2.24 लाख अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इससे पहले 24 अप्रैल को आंसर की जारी होने जा रही है। इस आंसर की पर 27 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से अभ्यर्थी को एक हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा।

इसके बाद 30 अप्रैल को जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जाएगी। इसमें शीर्ष 2.24 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। जेईई एडवांस परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो से सात मई के बीच होगी। जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। आंसर की वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर देखी जा सकती है।

क्लैट के एडमिट कार्ड 26 को
12वीं और ग्रेजुएशन के बाद विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी होंगे। पहले एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को जारी होने थे लेकिन तकनीकी खामी की वजह से नहीं हो पाए। क्लैट का आयोजन देशभर में 13 मई को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट www.clat.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें