एलयू में मॉस्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं।
अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 800 रुपये व एससी-एसटी के लिए 400 रुपये तय की गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि आवेदन फॉर्म की निर्धारित कीमत का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पक्ष में बनवाना होगा। फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि 30 मई है।
इसमें दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जून को होगी। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म लखनऊ विश्वविद्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एडमिशन चेयरमैन, लुससैट 2015, डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस, लखनऊ विश्वविद्यालय के पते पर भेजेंगे।