फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के 21,268 विद्यार्थियों के आईडी कार्ड डिजिलॉकर पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले 21,268 विद्यार्थियों के पहचान पत्र डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए हैं। क्यूआर कोड आधारित इन डिजिटल आईडी कार्ड को विद्यार्थी अपने मोबाइल से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्र सुविधाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ी पहल बताते हुए दावा किया है कि इस तरह सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के पहचान पत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने वाला वह देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन और कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई इस व्यवस्था में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, शास्त्री और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इससे विद्यार्थियों को पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए विभागों और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, भौतिक कार्ड की छपाई और वितरण में लगने वाले समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

'जनरेट वीकार्ड' पर क्लिक करते ही मिलेगा आईडी कार्ड
विद्यार्थी डिजिलॉकर ऐप या पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल फोटो के नीचे दिए गए 'Generate vCard' विकल्प पर क्लिक करके डिजिटल पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। क्यूआर कोड आधारित इस कार्ड से पहचान का सत्यापन करना आसान होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, विद्यार्थी इसे अपने स्मार्टफोन में सुरक्षित रख सकेंगे, जिससे कार्ड खोने या खराब होने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कैंपस में भी मिल सकती है सुविधा
डिजिटल आईडी कार्ड से विश्वविद्यालय में पुस्तकालय, रीडिंग हॉल और अन्य सुविधाओं के उपयोग में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इससे कागज और प्लास्टिक कार्ड के इस्तेमाल में भी कमी आएगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल पेपरलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें