फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी की सभी कोर्स की आंसर-की

Sun, 05 Jun 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एलयू ने स्नातक में दाखिले के लिए 30 मई से तीन जून तक हुईं सभी प्रवेश परीक्षाओं की आंसर-की जारी कर दी है। वहीं, विवि निर्धारित तिथि से पहले ही अपने रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


विवि में स्नातक कोर्सेज में दाखिले की काउंसलिंग 15 जून से शुरू होनी है। पहले विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 10 जून तक जारी करने की बात कही थी, लेकिन जिस तेजी से इस दिशा में काम चल रहा है सभी रिजल्ट तीन से चार दिन के अंदर ही घोषित किए जा सकते हैं।

वेबसाइट पर आंसर-की जारी होने से स्टूडेंट्स को इस बात का पता चल चुका है कि उन्हें परीक्षा में कितने अंक मिलेंगे। उन्हें इंतजार है तो बस अपनी रैंक का जिससे कि वह जान सकें कि उन्हें विवि में प्रवेश मिल पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कोर्सेज के लिए 22,157 अभ्यर्थी शामिल हुए

पांच दिन चली प्रवेश परीक्षाओं के दौरान विभिन्न कोर्सेज के लिए 22,157 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, स्टूडेंट्स को शनिवार को भारण या आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन का मौका दिया गया।

काउंसलिंग का प्रस्तावित शेड्यूल
कोर्स--काउंसलिंग शुरुआत
एलएलबी इंटीग्रेटेड--15 जून
बीकॉम--16 जून
बीए--18 जून

बीएससी बायोलॉजी--22 जून
बीएससी मैथेमेटिक्स--25 जून
बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी--30 जून
बीवोक जेमोलॉजी--30 जून
शास्त्री--30 जून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें