फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में लगाई 23 अंकों की छलांग, नेचर इंडेक्स में प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग में 23 अंकों की छलांग लगाते हुए प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, देशभर के विश्वविद्यालयों में लविवि को 30वां स्थान मिला है। गत दो वर्षों में लविवि ने क्यू एस रैंकिंग, टाइम्स रैंकिंग व एनआईआरएफ रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल नेचर द्वारा एक दिसंबर 2020 से 30 नवंबर 2021 के दौरान प्रकाशित नैचुरल साइंसेज के चुने हुए 82 अंतरराष्ट्रीय उच्च स्तरीय शोध जर्नलों में किसी संस्थान के प्रकाशन आउटपुट पर आधारित हैं। संस्थानों की रैंकिंग इन चुनिंदा जर्नल को उनके विषय क्षेत्रों के अग्रणी वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती है। नेचर इंडेक्स रैंकिंग, नेचुरल साइंसेज के क्षेत्र में विभिन्न शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों के योगदान को दिखाती है।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी विवि द्वारा हासिल यह रैंकिंग शोध के प्रति उत्कृष्ट कार्य को दिखाती है। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता में भी गुणात्मक बढोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए पिछले दो वर्षों में कई कदम उठाए गए हैं। जिसमें शिक्षकों व छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं, छात्राओं के लिए शोध मेधा योजना, नया पीजी आर्डिनेंस लागू करना आदि प्रमुख हैं। प्रो. राय ने कहा कि इसी क्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मे स्नातक स्तर पर भी शोध को पाठ्यक्रम में जोडा गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय इसे लागू करने वाला पहला विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें