फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ः नाम के बजाय जारी हुए उम्मीदवारों के कोड

Wed, 16 Jul 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ः नाम के बजाय जारी हुए उम्मीदवारों के कोड
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 20 जुलाई से प्रस्तावित विभिन्न विभागों की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के पास शिकायती पत्र भेजने के बाद लविवि प्रशासन ने उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। हालांकि इसमें नाम के बजाय सिर्फ कोड ही दिए गए हैं। जबकि पूर्व में उम्मीदवारों के नाम जारी किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि, समाजशास्त्र और अंग्रेजी विभाग मेंशिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि स्क्रूटिनी के बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई। इस पर सवाल उठता देखकर लविवि प्रशासन ने ऐसी सूची जारी की है जिसमें एपीआई स्कोर और उम्मीदवारों के कोड हैं। जबकि इससे पहले की भर्तियों में उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होती रही है।

प्रवक्ता लविवि,प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लविवि कीशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार नियमों की अनदेखी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें