फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: 56 केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, 26 दिसंबर से होगी शुरुआत

Thu, 21 Dec 2023 02:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। विवि से संबद्ध पांच जिलों सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली व लखनऊ के कॉलेजों में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत बीएड पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। 26 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के लिए लखनऊ विवि से संबद्ध पांच जिलों सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली व लखनऊ के कॉलेजों में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही संबद्ध 126 कॉलेजों के लिए 17 नोडल सेंटर भी बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा विभाग की ओर से विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


लखनऊ में बने 29 परीक्षा केंद्र
लखनऊ जिले में संबद्ध 61 कॉलेजों के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें केकेसी, करामत, खुन खुन जी, महिला, नवयुग, कृष्णा देवी, आईटी, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज समेत कई अन्य कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों के लिए नोडल सेंटर लखनऊ विश्वविद्यालय होगा।

ये भी पढ़ें - आज से ठीक एक माह बाद विराजेंगे रामलला, पहली बार एक साथ पढ़िए राममंदिर की हर विशेषता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अल्पसंख्यकों को इस साल मिला 7000 करोड़ का ज्यादा लोन, बैंक हुए मेहरबान तो बढ़ी लाभार्थियों की संख्या
विज्ञापन


लविवि : काॅमर्स पीएचडी कोर्सवर्क की परीक्षा कल

लखनऊ। लविवि में काॅमर्स विभाग के सत्र 2022-23 के लिए शोधार्थियों की पीएचडी कोर्सवर्क की परीक्षा शुक्रवार को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा दोपहर दो से तीन बजे और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से शाम चार बजे तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राममिलन ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए सूचना दी।

लविवि : 10 जनवरी तक कॉलेज अपलोड करें प्रैक्टिकल के अंक
लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा 2023 के तहत आंतरिक, मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक 10 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए परीक्षा विभाग की ओर से सभी विभागाध्यक्षों व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल घोषित करने के लिए कॉलेजों व विभागों को पोर्टल पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करने होंगे। साथ ही हार्डकाॅपी विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें