फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : गलती मानी तब खुला प्रशासनिक भवन का ताला

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 
विज्ञापन
लखनऊ। परीक्षा परिणाम और आंतरिक मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश सामने आया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पर हल्ला-बोल किया। उन्होंने भवन में ताला जड़ दिया, जिससे करीब एक घंटे तक कामकाज ठप रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी त्रुटि स्वीकार करते हुए सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद गतिरोध समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष आर्यन कुशवाहा ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में प्रशासनिक भवन का घेराव किया गया। छात्र प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों से वार्ता के लिए भीतर जाने से रोका गया। इस पर नाराज कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठकर प्रशासनिक भवन में ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के कक्ष का भी घेराव किया। विभागाध्यक्ष ने छात्रों से वार्ता कर आंतरिक मूल्यांकन में संशोधन का आश्वासन दिया। समाजवादी छात्र सभा ने कुलसचिव भावना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बीए के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन में हुई त्रुटियों को ठीक कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की। छात्रसभा के आदित्य पांडेय ने कहा कि सभी प्रभावित छात्रों के अंक संशोधित किए जाएं। प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव के अनुसार तकनीकी कारणों से त्रुटि हुई थी। सभी प्रभावित छात्रों के अंकपत्र में अंक सही करवा दिए गए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

लखनऊ विश्वविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें