फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आफत

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अस्पताल की तीन में से दो अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब होने से सोमवार को 100 से अधिक मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा। गर्भवती महिलाओं समेत पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी केंद्राें पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

मड़ियांव निवासी मीरा तिवारी को कृष्णानगर के ईएसआईसी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड के लिए लोकबंधु रेफर किया गया था। पहले वह शनिवार को लोकबंधु अस्पताल पहुंची थीं, मगर उन्हें बिना जांच लौटा दिया गया था। सोमवार को वह दोबारा अस्पताल पहुंचीं, फिर भी जांच नहीं हुई। स्टाफ ने कहा कि वह अपने अस्पताल के मरीजों की जांच नहीं कर पा रहा, तो बाहर वालों की कैसे हो पाएगी।
दरअसल, अस्पताल में प्रतिदिन करीब 175 से अधिक अल्ट्रासाउंड जांच होती हैं। इनमें बड़ी संख्या गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द, पथरी, लीवर, किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों की होती है। अधिकारियों के अनुसार, एक मशीन करीब डेढ़ माह पहले खराब हो गई थी। दूसरी शनिवार को खराब हो गई, जिसे सोमवार तक भी ठीक नहीं किया जा सका। ऐसे में पूरे अस्पताल का भार सिर्फ एक मशीन पर आ गया है। अस्पताल निदेशक डॉ. विवेक ने बताया कि खराब मशीनों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें