फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः फिर देनी होगी एलएलबी थ्री ईयर के तीसरे सेमेस्टर की पूरी परीक्षा

Sat, 04 Jan 2020 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन एलएलबी थ्री ईयर के तीसरे सेमेस्टर की पूरी परीक्षा फिर से कराएगा। विवि प्रशासन ने इसके पूर्व में हो चुके सभी चार पेपरों की परीक्षा निरस्त कर दी है। परीक्षा समिति की बैठक में शुक्रवार को यह निर्णय एलएलबी पेपर लीक मामले में बनी आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट देखने के बाद किया गया।

विज्ञापन


लविवि प्रशासन ने एलएलबी थ्री ईयर के तृतीय सेमेस्टर के सभी सात पेपर के साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों की बची हुई परीक्षाओं का नया कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा के दौरान वाट्सएप पर ऑडियो वायरल होने के समय तीन पेपर हो चुके थे।

घटना के अगले दिन एक पेपर की परीक्षा हुई थी। इसके बाद परीक्षार्थियों के हंगामे की वजह से एलएलबी थ्री ईयर के साथ ही अन्य परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं। आंतरिक जांच समिति में लविवि कार्य परिषद के सदस्य प्रो. एसके द्विवेदी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. चमन मेहरोत्रा और केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक प्रो. जेपी पांडेय शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

समिति ने एक जनवरी को अपनी रिपोर्ट दी थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विवि में शुक्रवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह रिपोर्ट रखी। इसके आधार पर समिति ने फैसला किया कि परीक्षा की शुचिता को देखते हुए पूर्व में हो चुके एलएलबी थ्री ईयर के तृतीय सेमेस्टर के सभी पेपर की परीक्षा निरस्त कर, दोबारा कराई जाए।

विवि ने परीक्षा का नया कार्यक्रम अपनी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी कर दिया है। स्थगित हुए अन्य पाठ्यक्रमों का नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा नौ जनवरी से होंगी।

विवि में 11 दिसंबर को वाट्सएप पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थीं। इस ऑडियो में मोबाइल पर एक महिला परीक्षार्थी को शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र में आने वाले सवाल बताए जा रहे थे। लविवि के तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति शैलेश शुक्ला ने इस मामले में आंतरिक जांच समिति का गठन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें